5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Feb-2017

प्रधानमंत्री  ने भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे दीनदयाल उपाध्याय को शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। मोदी ने कहा, "मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। उनके सिद्धांत और समाज की सेवा के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं।"उपाध्याय भारतीय जनसंघ के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक थे। उनका निधन 11 फरवरी, 1968 को हुआ था।भारतीय जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रूप में सामने आया।