हिमाचल भवन चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी शो
5 दरिया न्यूज
शिमला 23-Nov-2013
मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने आज चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में इंडियाप्रॉपर्टी. कॉम, जोकि ऑनलाईन रियल एस्टेट अग्रणी पोर्टल है, द्वारा आयोजित ‘गृहप्रवेश’ नामक दो दिवसीय प्रॉपर्टी शो का शुभारम्भ किया।श्री विनय कुमार ने इस अवसर पर इंडियाप्रॉपर्टी. कॉम की सिटी ब्यूटीफुल में इस सम्बन्ध में व्यापक आयोजन करने के लिए सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों से विचार विमर्श भी किया। उन्होंने निर्माण गतिविधियों में पर्यावरण मित्र तथा कम लागत उपायों के प्रयासों के लिए भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस प्रकार की पर्यावरण मित्र निर्माण की संभावना है। इंडियाप्रॉपर्टी. कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणेश वासुदेवन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रॉपर्टी शो की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।