5 Dariya News

सकीना, शब्बीर ने राजौरी में एडीआईपी के तहत 100 लाभकारियों में चैक वितरित किये

लोगों के दरवाजे तक अच्छा प्रशासन मुहैया करवाना सरकार की प्रमुख उपलब्धियां-समाज कल्याण मंत्री

5 दरिया न्यूज (अनुभव सूरी)

जम्मू 22-Nov-2013

उमर के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा आतंकवाद प्रभावितों को राहत उपलब्ध करवाने के अलावा दुर्घटना एवं अन्य कुदरती अपंगों को धनराशि मुहैया करवाने पर समाज कल्याण मंत्री सुश्री सकीना इत्तु एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री शबीर अहमद खान ने राजौरी जिले में 100 लाभकारियों के मध्य एआईडीपी तथा एनएफबीएस एवं अन्य पेंशन स्कीमों के तहत चैक वितरित किये। मंत्रियों ने ब्हील चेयर, ट्राई साइकिल एवं सुनने वाले उपकरण लाभकारियों को जेएंडके रिहैबलीटेशन कौंसिल ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा आयोजित कैम्प के दौरान दिये। इस कैम्प को नेशनल फाउंडेशन फार कम्यूनल हारमोनी, नई दिल्ली के सहयोग से जागृति एवं सापंरदायिक सद्भावना, राहत एवं पुनर्वास के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विभिन्न एसडब्ल्यूडी स्कीमों के तहत लाभकारियों को लाभ उनके दरवाजे तक पहुंचाया जाता है तथा वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के लोगों को ऐसी स्कीमों में अधिक पारदर्शिता एवं इन्हें जबावदेही बनाया गया हैं ताकि लोगों को समय पर सम्बंधित स्कीमों को लाभ मिल सकें।

सुश्री सकीना ने राज्य पुनर्वास कौंसिल की सेवाओं जिनके माध्यम से गरीबों का सशक्तिकरण एवं कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा सम्बंधित अधिकारियों के कार्यो की भी सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीमांत क्शेत्रों में शैलिंग एवं सूरंगे फटने के कारण घायलों को भी पुनर्वास स्कीमों के अधीन लायें। उन्होंने कहा कि प्रथम बार आईएसएसएस के अधीन राज्य में 70 हजार केस स्वीकृत करने के अलावा 10,000 से  20,000 रु. की राशि बेसहारा लडकियों एवं युवा विधवाओं को शादी सहायता के तौर पर बढाई गई है तथा आतंकवाद प्रभावितों को पेंशन की राशि 750 रु. से 1000 रु. तक की गई है तथा आईजीएनओएपी के अधीन सभी शेश केस निपटायें गये है। इसके उपरांत श्री शबीर अहमद खान ने लाभकारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं मांगों के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण निदेशक एम.एच. भट्टी ने विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी दी तथा जनजाति मामलों के निदेशक अलीराजा ने भी विभाग के प्रोग्रामों के बारे मंे बताया तथा पुर्नवास कौंसिल के कार्यकारी निदेशक अफीजा मुज्जफर ने कौंसिल की स्कीमों पर रोशनी डाली। पूर्व एमपी मिर्जा अब्दुल रशीद विभिन्न बोर्डो के सचिवों ने भी समारोह को सम्बोधित किया।