5 Dariya News

पंजाब की समूची सडक़ों पर पड़ते पुलों का एक सप्ताह में होगा सर्वेक्षण - शरणजीत सिंह ढिल्लों

31 दिसंबर तक सबंधित पुलों की मुर त यकीनी बनाने के आदेश

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 22-Nov-2013

लोक निर्माण मंत्री पंजाब स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गत दिवस अमृतसर में एक पुल की रेलिंग न होने के कारण दुखान्त हादसा हो गया था और दस कीमती जानें चली गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे से सबंधित पुल लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं था, इसको क्षेत्र के लोगों और कार सेवा वालों द्वारा बनाया गया था। उन्होंने बताया कि सबंधित पुल की चौड़ाई मात्र दस फुट थी और इस पर लगी रेलिंग कंवाईने निकालने वाले लोगों द्वारा तोड़ दी गई थी, क्योकि पुल की चौड़ाई बहुत कम थी। स.शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह स पूर्ण पंजाब में लोक निर्माण विभाग अधीन पड़ती सडक़ों पर पड़ते पुलों का एक सप्ताह में सर्वेक्षण करें और यह देखें कि पुलों पर सुरक्षा पक्ष से क्या क्या कमियां हैं और 31 दिसंबर तक इन पुलों की मुर त यकीनी बनाएं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलों के दोनों ओर बोर्ड लगाए जाएं, पुल आरंभ होने से पहले छोटे स्पीड ब्रैकर लगाए जाएं, पुलों के पैरा पैंटों पर रंग किया जाये और कैट आईस लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि यह स पूर्ण कार्य 31 दिसंबर तक स पूर्ण करने के आदेश दिये गये हैं। स. ढिल्लों ने आगे बताया कि कई बार पुलों की ओर बहुत कम ध्यान दिया जाता है जबकि सडक़ को चोैड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में जो भी सडक़ चौड़ी की जाये,उस पर पड़ते पुलों को चौड़ा करने या उनकी मुर त करने की ओर विशेष ध्यान दिया जाये।