जम्मू कश्मीर को सशक्त करने के लिए सरकार लोगों के अनुकूल नीतियां तैसार कर रही : चौधरी लाल सिंह
मंत्री ने गांधी नगर में लोक दरबार आयोजित किया
5 Dariya News
जम्मू 10-Feb-2017
वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि राज्य भर में विकास के एक नए युग की शुरूआत के साथ सरकार द्वारा अपनाई गई जनपक्शीय नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। मंत्री अपने गांधी नगर स्थित आवास पर जनता दरबार लोग को संबोधित कर रहे थे, जिसमें बसोहली विधानसभा क्षेत्र के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों और व्यवसायों से संबंधित लोगों ने भाग लिया। मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए लोगों के अनुकूल नीतियों को अपनाया है। उन्होंने कहा ‘‘लोगों को अपनी शिकायतों लेकर आना चाहिए लेकिन इसके साथ ही उन्हें, हमें हमारे काम के बारे में भी जागरूक करना चाहिए’’। उन्होंने कहा,‘‘ लोग राज्य के विकास के एक युग को नया रूप् देने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं’’।
उन्होंने लोगों से लोक समर्थक विकास और अन्य योजनाओं से लाभ उठाने और राज्य के लिए शांति और समृद्धि लाने में सरकार की मदद करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। जम्मू क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों संबंधित शिकायतों को उठाया और साथ ही विभिन्न विभागों की कुछ विचाराधीन व अधूरी योजनाओं की भी जानकरी दी। बारे में झूठ बोल रही है।सिंह ने लोगों को ध्यानपूर्वक सुना और इन्हें हल करने के लिए दरबार में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य की गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने और सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह ने कहा कि जनता दरबार आयोजन की पहल जारी है और आशा व्यक्त की है कि लोग इससे लाभान्वित होंगे।