5 Dariya News

दिल्ली में 8 चोर गिरफ्तार

5 Dariya News

नई दिल्ली 10-Feb-2017

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चोरी-छिनैती के मामलों से जुड़े एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन स्कूटर, दो मोटरसाइकिलें और आठ महंगे सेलफोन बरामद किए गए हैं। इन संदिग्धों को गुरुवार रात पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से इनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। बरामद कीमती समानों को बीते कुछ सप्ताहों में अशोक विहार इलाके से चुराया गया था।