वी. के. शशिकला ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
5 Dariya News
चेन्नई 09-Feb-2017
तमिलनाडु में जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी. के. शशिकला ने गुरुवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। शशिकला ने राज्यपाल सी. विद्यासागर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि शशिकला ने राव से मुलाकात की और पार्टी विधायकों से मिला समर्थन-पत्र प्रस्तुत किया।