5 Dariya News

संत शिरोमणी गुरु रविदास से प्रेरणा ले समाज : दिग्विजय चौटाला

5 Dariya News

भिवानी 09-Feb-2017

इधर, भिवानी में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज ने देश व प्रदेश में समाज और संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की थी। संत महात्मा जाति विशेष के न हो करके सर्व समाज के लिए पथ दर्शक होते हैं। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज के 640 वें जन्मोत्त्सव की पूर्व संध्या पर नमन करते हुए कहे। संत गुरु रविदास महाराज ने अपना समस्त जीवन समाज के अंदर फैली जात-पात रूपी कुरूतियों को समाप्त करने में बिता दिया। जब संसार अंधकार में फसा हुआ था तब गुरु रविदास महाराज ने अपने ज्ञान से समाज को जगाने का काम किया। उनसे शिक्षा पाकर सर्व समाज आज अपने आप को गौरवपूर्ण महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों को रविदास महाराज के जन्मोत्सव की बधाई दी।