5 Dariya News

मानव तस्करों को ईश्वर को हिसाब देना होगा : पोप फ्रांसिस

5 Dariya News

वैटिकन सिटी 09-Feb-2017

पोप ने बुधवार को लोगों से मानव तस्करों के हृदय परिवर्तन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने का आग्रह किया। पोप ने साथ ही मानव तस्करी करने वालों को चेतावनी दी कि उन्हें ईश्वर को अपने अपराधों का हिसाब देना होगा। पोप फ्रांसिस ने ट्वीट कर कहा, "मानव तस्करी करने वालों को आखिरकार ईश्वर को हिसाब देना होगा। आईए हम उनके हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना करें।"पोप के ट्विटर अकाउंट के तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं।