5 Dariya News

रत्नागिरि में सड़क दुर्घटना, 7 की मौत

5 Dariya News

मुंबई 08-Feb-2017

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में सात युवकों की मौत हो गई। युवक मुंबई के बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह 7.30 बजे मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, युवकों का वाहन पेड़ से टकरा जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। युवक मुंबई से सिंधुदुर्ग जिले की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। वे जाइलो एसयूवी में सवार थे। इसमें आठ युवक थे।रत्नागिरी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी एस.के. गावखडकर ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
यह घटना खानु गांव के पास हुई। इसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।वाहन में सवार युवकों की पहचान मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पार्ले, अंधेरी, मलाड और मुलुंड के रहने वाले सचिन सावंत, प्रशांत गौरव, अक्षय केरकर, निहाल कोतियन, केदार तोदनकर, वैभव मनवे और मयूर बेलेकर के रूप में हुई है।गावखडकर ने कहा कि हादसे में एकमात्र बचे युवक अभिषेक कांबले को गंभीर हालत में रत्नागिरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।