युनिवर्सल गु्रप द्वारा जरुरतमंदों को बांटे गए कपड़े, स्कूलों छात्रों को स्वेटर
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 05-Feb-2017
ठिठोर देने वाली ठंड में जहां आम आदमी ठंड से बचने के लिए उपाय कर लेता है वहीं गरीब लोग बिना गर्म कपड़कों के ठंड में संघर्ष करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस की मैनेजमेंट द्वारा जरुरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर मैनेजमेंट ने अपने छात्रों के साथ्ज्ञ लालडू के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर छात्रों के चेहरों पर खुशी और संतुष्टि नजर आ रही थी।इस अवसर पर युनिवर्सलल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को कपडे वितरित करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि ठिठारने वाली इस ठंड में जहां आम लोगों के पास कई साधन होते हैं, जबकि इन छात्रों में ही कल के वैज्ञानिक, फौजी जवान, अधिकारियों सहित देश के उज्जवल भविष्य है। हमारा फर्ज बनता है कि इन छात्रों की कुछ मदद की जाए जो बुरे हालात में भी पढ़ाई करके कुछ बनना चाहते हैं। डा गुरप्रीत सिंह अनुसार युनिवर्सल गु्रप द्वारा छात्रों से बातचीत करते हुए महसूस किया कि उनके पास किताबों की भी कमी होती है इसलिए नए सत्र के अवसर पर युनिवर्सल गु्रप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए जरुरतमंद छात्रों को किताबें वितरित करेगा। इस अवसर पर डा गुरप्रीत सिंह ने युनिवर्सल गु्रप में जरुरतमंद छात्रों के लिए उच्च शिक्ष के लिए दी जाने वाली स्कालरशिप और अन्य कई स्कीमों के बारे में जानकारी दी।