5 Dariya News

कांग्रेस की खरड़ से विद्रोही उम्मीदवार हमेशा के लिए निष्कासित

5 Dariya News

चंडीगढ़ 03-Feb-2017

पंजाब कांगे्रस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एक अन्य विद्रोही उम्मीदवार पर कार्रवाई की है।इस क्रम में, प्रदेश कांगे्रस महासचिव लखविंदर कौर गरचा को खरड़ में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हमेशा के लिए कांगे्रस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है, जहां से विधानसभा चुनावों के लिए जगमोहन सिंह कंग को कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया है।पंजाब द्वारा अपनी नई विधानसभा को चुनने से मात्र कुछ घंटों पहले शुक्रवार को जारी निष्कासन आदेश में, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा है कि लखविंदर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और खरड़ में पार्टी उम्मीदवार के विरोध में कार्य करने के चलते जीवनभर के लिए निष्कासित कर दिया गया है।इस निष्कासन के साथ, चुनावी मुकाबले से हटने से इंकार करने के चलते पार्टी से बाहर किए गए विद्रोही उम्मीदवारों की कुल संख्या 22 को पहुंच गई है, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे।