5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र में सुधार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध एंटोनियो गुटेरेस

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र 02-Feb-2017

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि वह विश्व संगठन में सुधार के लिए 'पूरी तरह से प्रतिबद्ध' हैं, यह सभी सदस्य देशों का समर्थन हासिल करने का अच्छा तरीका है। गुटेरेस ने यह बात विशेष रूप से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के संदर्भ में की, जो इस समय चारों ओर से आलोचनाओं का सामना कर रही है। गुटेरेस ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह मानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र को सुधार की जरूरत है और वह उन सुधारों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होने के लिए हर संभव काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "सभी सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त करने के लिए सुधार सबसे अच्छा तरीका हो सकता है, जिसमें अमेरिका और उसका नया प्रशासन भी शामिल है।" संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े आर्थिक सहायता श्रोत अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि निक्की हेली ने पिछले सप्ताह यहां अपने पहले दौरे पर विश्व संगठन में कड़ाई से सुधारों का आग्रह किया।उन्होंने कहा, "जो काम नहीं कर रहा है और जो गैरजरूरी और आवश्यक नहीं है, उसमें हम सुधार करने की कोशिश करेंगे।
हमारा लक्ष्य प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र के महत्व को प्रदर्शित करना है।" गुटेरेस ने बुधवार को सुधारों पर बात करते हुए कहा, "मैं जो कर रहा हूं वह संयुक्त राष्ट्र के महत्व को बढ़ाने के लिए कर रहा हूं।" वहीं, सुरक्षा परिषत के अध्यक्ष वोलोडिमिर येलचेंकों ने भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने आदर्शो से दूर हो गया है और इसके कुछ भागों को सुधार की जरूरत है।