5 Dariya News

आम आदमी पार्टी के चलो पंजाब कैंपेन ने सोशल मीडिया में भी धूम मचाई।

5 Dariya News

लुधियाना 31-Jan-2017

आप ओवरसीज के कनवीनर डॉ कुमार विश्वास की अपील, 'चलो पंजाब' पंजाब को ड्रग्स और भ्रष्टाचार से बचाने के लिए, विदेशों में रह रहे हज़ारों भारतीय आम आदमी पार्टी के कैंपेन करने के लिए पंजाब और गोआ पहुंचे हैं।आप ओवरसीज टीमें पंजाब और गोआ चुनावों में बेहतरीन काम कर रही हैं जिसकी वजह से ये पूरी दुनिया में फोकस में आ गयी हैं। प्रवासी आम आदमी पार्टी को फण्ड, सामान और कैंपेन आदि करके मदद कर रहे हैं। ये कभी इतिहास में देखा नहीं गया। विरोधी पार्टियों में इतनी बौखलाहट है के वो अजीब अजीब ब्यान देने लगे हैं।और ये बढ़िया किया हुआ काम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। और इसके पीछे हैं आप ओवरसीज सोशल मीडिया हेड शैल गौतम, कोऑर्डिनेटर डॉ अतुल भाटला, चलो पंजाब सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रोहित सैनी, कुमार शाश्वत, और जस्वीत।

केवल एक महीने में ही इस कैम्पेन ने बेहतरीन काम करके दिखाया है। चलो पंजाब फेसबुक पेज पर 32000 लाइक हैं और इसकी साप्ताहिक पहुँच 20 लाख से ज्यादा है। सिर्फ फेसबुक ही नहीं ट्विटर पर भी इसने धूम मचाई हुई है। इसके 1100 से ज्यादा फॉलोवर हैं। इसके इलावा चलो पंजाब टीम सीधे तौर पर 16000 whatsapp यूज़र्स से सीधे तौर पर जुडी है।इस सोशल मीडिया टीम के मेंटर डॉ कुमार विश्वास एक जाने माने सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं और सोशल मीडिया में पहले भी कई कैम्पेन की अगुआई कर के अपना लोहा मना चुके हैं। जिसके कारण आम आदमी पार्टी प्रवासियों में इतनी लोकप्रिय है और 18 से ज्यादा देशों से प्रवासी पंजाब और गोआ में कैंपेन करने के लिए आ रहे हैं। और ये सुनिश्चित करेंगे के 4 फरबरी में पार्टी बड़े अंतर से पंजाब और गोआ में जीत हासिल करे