5 Dariya News

रणजीत गिल को केंटर युनियन ने दिया समर्थन

5 Dariya News

खरड़ 31-Jan-2017

रणजीत गिल के समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और क्षेत्र में उनको समर्थन देने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। इसी के तहत खरड़ केंटर युनियन ने युनियन प्रधान मंगा त्यूड के नेतृत्व में समर्थन दिया और उन्हें आ रही मुशिकलों बारे जानकारी दी। इस अवसर पर रणजीत गिल के साथ अंजू चंद्रा प्रधान नगर काउंसिल खरड, रणधीर सिंह धीरा, बजिन्द्र सिंह बाजवा, रणबीर सिंह राणा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रणजीत सिंह गिल ने युनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उन्हें पेश आ रही समस्याओं को पहल के आधार पर हल करेंगे और युनियन के लिए अच्छी भूमि का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसी बहुत समस्याएं हैं, जिनका समाधान क्षेत्र की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि खरड़ हल्का अभी भी विकास की नजर से काफी पीछे है और अकाली भाजपा सरकार बनने पर हल्का खरड़ से जीतने के बाद वे विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए क्षेत्र को पंजाब के नमूने का हल्का बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बेअंत सिंह, चन्ना, जुझार सिंह, घोला, कर्मा मुंडी खरड, निर्मल सिंह, रविन्द्र सिंह खरड़ आदि भी उपस्थित थे।