5 Dariya News

आम आदमी पार्टी पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : गुरप्रीत सिंह वड़ैच

5 Dariya News

चंडीगढ़ 31-Jan-2017

मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को सामान्य और विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में शिक्षा की भूमिका को देखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध होने का वायदा किया है।एक प्रैस ब्यान में आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को स्वीकार करती है और इस बिरादरी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार सरकारों ने शिक्षा के क्षेत्र को नजरअंदाज किया है जिससे पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है।वड़ैच ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों / स्कूलों के शिक्षकों के साथ उनके समकक्ष के सरकारी कॉलेजों / स्कूलों में काम करने वाले टीचरों के समान व्यव्हार किए जाने का वादा किया है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली तर्ज पर पंजाब के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति को पुनर्जीवित करने और पेंशन लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।