जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा से नेशनल कांफ्रेंस का बहिर्गमन
5 Dariya News
जम्मू 30-Jan-2017
राज्य भर में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की सरकार की कथित विफलता पर बहस के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा से बाहर चले गए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति का वादा पूरा नहीं करने के लिए विपक्षी सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर ने कहा कि इस मुद्दे पर एक बहस के लिए उनकी पार्टी ने एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया था।विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और इस बात पर कायम रहे कि गृह विभाग के लिए अनुदान पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के जवाब के दौरान मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।