5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने स्विस बैंक मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बचाने के लिए अरुण जेटली पर आरोप लगाया

अगर अरुण जेटली के पास सबूत है तो उसे अमरिंदर को गिरफ्तार करने से किसने रोका : भगवंत मान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Jan-2017

आम आदमी पार्टी ने आज स्विस बैंक खाते के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को बचाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की खिंचाई की। आप अभियान समिति के अध्यक्ष भगवंत मान ने एक प्रैस ब्यान में आज कहा कि जेटली कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नरम चल रहे थे और नकली प्रचार की खातिर चुनावी भाषणों में उनके खिलाफ केवल आरोप बना रहे है। उन्होंने कहा कि जेटली ने दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने पास अमरिंदर के स्विस बैंक में खातों के सबूत हैं और दूसरी तरफ वे कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।  अगर जेटली के पास सबूत है तो उन्हें उसे गिरफ्तार करने से किसने रोका है। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी स्विस बैंक में कैप्टन अमरिंदर का खाता नंबर दिया है, मान ने बताया।

मान ने कहा कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस आप के खिलाफ एक साथ हैं लेकिन एक दूसरे के नेताओं की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्सुक नहीं था, अकाली दाल ने भ्रष्टाचार के मामलों में अमरिंदर को क्लीन चिट दे दी थी जिसके बदले में कैप्टन अमरिंदर शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेटली को लोगो को बताना चाहिए की अगर उनके पास सबूत है तो कैप्टन को गिरफ्तार करने में क्या अड़चन है?मान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिन्होंने आज अमृतसर में रैली को संबोधित किया ने एक बार भी कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों का उल्लेख तक नहीं किया और अपना पूरा भाषण अरविंद केजरीवाल को समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब में पिछली दोनों रैलियों में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को टारगेट बनाया है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं पर उंगली उठाने में विफल है?मान ने कहा कि मोदी और शाह ने मुद्दा उठाया था कि देश के लोगों की सुरक्षा के लिए शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा या अकाली दल के गुलाम नहीं थे और भाजपा उन्हें भ्रष्ट व्यवस्था को सहन करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। गठबंधन सरकार ने दस साल में पंजाब को बर्बाद कर दिया था और बादल परिवार के सदस्य माफिया सरगना बन गए हैं।