5 Dariya News

शर्मनाक तरीके से हारे हुए सुखबीर बदल आप पार्टी नेताओं, एन आर आई व पंजाबियों को आतंकवादी बोल रहे हैं- आप

पंजाब पुलिस को केजरीवाल के रात ठहरने की पूर्व जानकारी, सुरक्षा भी प्रदान की- संजय सिंह

5 Dariya News

मोगा 30-Jan-2017

आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बदल चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए शर्मनाक तरीके से चकित हैं जिसके चलते वे आप पार्टी के नेताओं, एनआरआई व पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहकर झूठे व काल्पनिक आरोप लगा रहे हैं।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल की खिंचाई की और कहा कि बादल के पास पंजाब के लोगों और एन आर आई द्वारा शिरोमणि अकाली दल के 10  वर्षों में विकास, नशे और रेत खनन माफिया व बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार पर पूछे गये सवालों के कोई जवाब नही थे। उन्होंने कहा कि बादल को बच निकलने का आसान रास्ता मिल गया है , जो भी  जो भी उन्हें सवाल करता है वे उसको आतंकवादी, या राष्ट्र विरोधी का समर्थक का नाम दे  देते हैं।संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल जो की अपने होश में नही हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक आतंकवादी से संबंध रखने वाले मलिक के घर में रुकने का दोषी ठहरा रहे हैं। उन्होने आरोपों का कड़ा खंडन किया और कहा की उस घर में स्थानीय एस एच ओ और ज्वाइंट कमिशनर पहले से ही रह रहे थे। वह घर यूके में रहने वाले गुरिंदर सिंह की पत्नी करनजीत कौर के नाम पर रजिस्टर है। उन्होने बताया कि गुरिंदर को उसके भारत में ना होने पर झूठे केस में फसाया गया था जिसे बाद उसे अदालत ने बरी कर दिया था। 

उन्होने बताया कि पंजाब में आप पार्टी के पक्ष में प्रचार करने आए एक एन आर आई तरसेम सिंह के आग्रह पर अरविंद केजरीवाल उस घर में रुके थे। उन्होने बताया कि केजरीवाल के कार्यक्रम के पल-पल की सूचना व रात को रुकने का ब्योरा पहले से ही पुलिस को दिया गया था जो कि मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित होता है। उन्होने कहा कि यदि कुछ भी आपत्तिजनक था तो यह पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि वे केजरीवाल को सूचित करें। उन्होने सुखबीर बादल से पूछा कि उस घर में पहले से रहने वाले पुलिस कर्मी आतंवादी है? संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल ने पहले केजरीवाल पर अखंड किर्तानि जत्था के प्रमुख आर पी सिंह से मिलने का आरोप लगाया था जो कि बादल की नजऱों में एक आतंकवादी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सिख मुद्दों पर चर्चा के लिए आर पी सिंह से बैठक आयोजित की थी.  सुखबीर बादल को अपने पिता के खिलाफ भी आतंकवादियों के साथ संपर्क रखने के लिए एफ आई आर दर्ज करवानी चाहिए।संजय सिंह ने कहा कि मोगा प्रकरण सुखबीर बदल द्वारा एक चाल है जिसे केजरीवाल के कार्यक्रम की पूरी सूचना थी और यदि पुलिस ने उसे सूचित नही किया था तो उसे पुलिस से ही सवाल करने चाहिए। बादल की इस चाल का जवाब उसे 4 फरवरी को मिलेगा।