नरेंद्र मोदी ने भ्रष्ट प्रकाश सिंह बादल के साथ तुलना करके वाजपेयी का अपमान किया : गुरप्रीत सिंह वड़ैच
प्रधानमंत्री पाक खतरा बताकर शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को हार से नहीं बचा सकते, भाजपा रैली पंडाल को भरने के लिए बाहर से भीड़ को लाया गया
5 Dariya News
चंडीगढ़ 29-Jan-2017
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा और इसे राजनीतिज्ञों के एक अलग वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले वाजपेयी का बड़ा अपमान करार दिया।आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने एक बयान में कहा कि कोटकपुरा में अपनी रैली के दौरान मोदी ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार द्वारा पिछले दस वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार और गैर-सरकारी कामों को जायज ठहराया।वड़ैच ने कहा कि नशा और अवैध खनन माफिया ने बादल सरकार के दौरान अपनी जड़ें फैलाई हैं और भाजपा की सरकार में भागीदार होने से भाजपा गलत प्रथाओं में शामिल थी।उन्होंने मोदी को याद दिलाया कि भाजपा को 2014 में भाजपा मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार के व्यापक प्रसार की वजह से सभी मंत्रियों को बदलना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी नशे व अवैध खनन को गंभीर खतरा मानकर उसके खिलाफ विरोध नहीं किया बल्कि सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के कुकर्मों को एक कवर प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मोदी द्वारा दिए गए तर्क को नहीं मानेंगे कि अगर अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में नहीं होगा, तो पाकिस्तान से खतरा हो सकता है।उन्होंने कहा कि मोदी ने कुछ महीने पहले एक झूठा खतरा बनाया था और बॉर्डर के आस-पास के गांवों को खली करने के लिए निवासियों को मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पाकिस्तान को कई बार अपनी हिम्मत दिखा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली में बाहर से भीड़ बुलाई है क्योंकि प्रधानमंत्री जालंधर में अपनी अंतिम रैली के दौरान कम उपस्थिति देख परेशान थे।