5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के प्रमुख ट्रैफिक लाइटों पर अनोखा व शानदार अभियान चलाया

पंजाब की हर प्रमुख सडक़ क्रॉसिंग पर सैकड़ों केजरीवाल देखे गए

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 28-Jan-2017

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में राजनीतिक सुनामी के बीच, पार्टी ने आज एक अनूठा अभियान चलाया जिसमें पंजाब के सभी शहरों की मुख्य सडक़ क्रॉसिंग पर सैंकड़ों केजरीवाल दिखाई दिए।अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, बठिंडा और पटियाला शहरों के निवासियों को आश्चर्य देते हुए, सैकड़ों केजरीवाल प्रमुख सडक़ क्रॉसिंग-वन चौक (अमृतसर), गांधी चौक (पठानकोट), कंपनी बाग चौक (जालंधर) और पटियाला में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते देखे गए।पंजाब में पहली बार किए गए इस प्रकार के प्रचार को देखने के लिए राहगीर रुक गए और यहां तक कि उन्होंने दो बार लाल सिग्नल तक मिस कर दिया।हाथों में झाड़ू लिए और चेहरे पर अरविंद केजरीवाल का मास्क पहने आम आदमी पार्टी के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने झाड़ू वाला बटन दबा दयो पंजाबियों, बदलां नू सबक सीखा दियो पंजाबियों का नारा लगाया। जनता ने इस अनूठे अभियान को बहुत पसंद किया और आप पार्टी के गीत झाड़ू वाला बटन पर डांस किया।
कई लोग तो केजरीवाल के चेहरे वाला मास्क तक मांगते हुए नजर आए। आप पार्टी के जालंधर (केन्द्रीय) उम्मीदवार डा. संजीव शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक सुबह और शाम के समय राज्यभर में ऐसे कई अनोखे चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान एक बड़ी सफलता रहा जिसमें यात्रियों ने स्वयंसेवकों के साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।आप पार्टी के जालंधर (छावनी) से एक अन्य उम्मीदवार एचएस वालिया ने कहा कि सडक़ क्रॉसिंग से गुजरते लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर बड़ी आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 4 फरवरी को आयोजित विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होगा।स्वयंसेवकों ने प्लेकार्डस् पर इस बार चलेगा पंजाब में झाड़ू जैसे संदेश लिखकर प्रचार किया। स्वयंसेवकों ने बैनरों पर मीडिया रिपोर्ट लगाकर भी दर्शाया जिसमें  बताया गया है कि आम आदमी पार्टी के एक ज़बरदस्त बहुमत से पंजाब में अगली सरकार बनाने जा रही है।