5 Dariya News

कश्मीर : बर्फ के नीचे दबे 5 सनिकों में 3 बचाए गए

5 Dariya News

श्रीनगर 28-Jan-2017

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास बर्फीले मार्ग के धंस जाने से फंसे पांच जवानों में से तीन को बचा लिया गया है और बाकी जवानों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब कुछ दिन पहले नियंत्रण रेखा हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल चपेट में आ गए थे, जिसमें 15 जवानों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त आरआर पार्टी नियमति आतंकवाद रोधी अभियान पर थी।कश्मीर में इस सप्ताह भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है और राज्य में कई बार हिमस्खलन की चेतावनी जारी की जा चुकी है। कुछ क्षेत्रों में बिजली और संपर्क नहीं है।अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दर्जनों लोगों ने घर खाली कर दिए हैं।