5 Dariya News

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव भुपिन्दर सिंह गोरा सात अन्य कांग्रेसियों समेत आप में हुए शामिल

पीयू सैनेटर और सिंडिकेट मैंबर वरिन्दर सिंह गिल भी हुए शामिल

5 Dariya News

चंडीगड़ 27-Jan-2017

कांग्रस पार्टी को आज उस समय पर बड़ा झटका लगा, जब आठ सीनियर कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और मोड़ हलका केइंचार्ज भूपिन्दर सिंह गोरा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह और सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य अहम व्यक्तियों में अशोक गुप्ता, वरिन्दर सिंह गिल सैनेटर और सिंडिकेट मैंबर, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़, ब्रह्म प्रकाश, पंजाब प्रधान, दलित कौंसिल आफ इंडिया, सुखविन्दर सिंह भट्टी, सचिव, जिला मुक्तसर (लम्बी हलका), डा. अजय शाही सचिव पीपीसीसी (लधियाना), परमिन्दर सिंह सचिव डीसीसी लुधियाना, मनु शाही प्रैस सचिव फेडरेशन आफ कंज्यूमर आर्गेनाइजेशन, एडवोकेट कमलप्रीत पूर्व एमसी वार्ड नंबर 60 लुधियाना और बलकृष्ण बाली मौजूद एमसी लुधियाना शामिल हैं।