5 Dariya News

कांग्रेस को बड़ा झटका, दोआबा क्षेत्र के ओबीसी विंग प्रभारी तजिंदर हैरी औऱ जिला कल्याण सेल के महासचिव राजिंदर शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल

5 Dariya News

जालंधर 26-Jan-2017

गुरुवार को जालंधर में दोआबा के प्रमुख नेताओं ने आप पार्टी के पंजाब इंचार्ज संजय सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर एक सकारात्मक बदलाव पेश किया है। दोआबा के प्रमुख नेताओं औऱ ओबीसी दोआबा जोन कांग्रेस के इंचार्ज तेजिंदर सिंह हैरी व जिला कल्याण सेल के महासचिव राजिंदर शर्मा ने कांग्रेस कि जन विरोधी नीतियों का विरोध करते औऱ कांग्रेस का साथ चोर दिया है औऱ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

संजय सिंह ने नेताओं का पार्टी में स्वागत किया है औऱ कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोगों ने 2 बार अस्वीकार किया औऱ पंजाबी कांग्रेस पर बिलकुल भरोसा नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा सम्मान दिया जायेगा।  आप पार्टी में शामिल होने के बाद हैरी ने कहा कि  राज्य में आम आदमी पार्टी के पक्ष की मजबूत लहर दौड़ रही है औऱ हर क्षेत्र के लोग आप पार्टी से जुडऩा चाहते हैं व क्रांति का हिस्सा बनने के लिए उत्साही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से विनम्र लोगों को टिकट देने का वादा किया था लेकिन अपने वादे के बिलकुल विपरीत किया।