5 Dariya News

कर्नाटक में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

5 Dariya News

बेंगलुरू 26-Jan-2017

कर्नाटक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैम मानेकशॉ परेड मैदान में राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को झंडोत्तोलन किया। समारोह स्थल पर महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 10,000 लोग मार्च पोस्ट के गवाह रहे।गणतंत्र दिवस पर अंग्रेजी में संबोधन से पहले वाला ने खुली जीप में मैदान के चक्कर काटे और सैन्य बलों की सलामी ली।आयोजन स्थल पर सैन्य हेलीकॉप्टर के द्वारा गुलाब की पंखुरियों की वर्षा की गई।इसके अलावा इस समारोह में सेना, नौसेना और वायु सेना, राज्य और केंद्रीय पुलिस बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर और भारत स्काउट्स और गाइड्स के दलों ने भी भाग लिया।इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे।