5 Dariya News

एस.जी.पी.सी. सदस्य सुरजीत सिंह गड़ी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

5 Dariya News

राजपुरा 25-Jan-2017

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) सदस्य सुरजीत सिंह गड़ी, जसबीर सिंह जस्सी एम.सी. तथा जगीर सिंह एम.सी. अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके अतिरिक्त सलविन्दर सिंह नरायण, बलबीर सिंह ठेकेदार, सुखचैन सिंह मग्घर, अमरीक सिंह ठेकेदार, योगेश तिवारी, दर्शन ख़ान, सरपन्च महिन्द्र पाल, हरजिन्द्र सिंह थूहा, भगवन्त सिंह बूटा सिंह वाला, त्रिलोक सिंह घग्गरसराय, रणजीत सिंह टिवाणा, बलविन्द्र सिंह, जगदीप सिंह जस्सी, सुरिन्द्र सिंह, सेवा सिंह घग्गरसराय, गुरमीत कौर, सतपाल जनसूआ, बलजिन्द्र कौर तथा क्षेत्र की अन्य प्रमुख शखि़सयतों ने पार्टी का पल्ला पकड़ा।इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इन नए नेताओं के सम्मिलित होने से पार्टी को शक्ति मिली है तथा इन सभी को पार्टी में पूर्ण आदर व सम्मान दिया जाएगा। उधर शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे अकाली दल व कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुके थे तथा एक समृद्ध पंजाब की सोच के साथ वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए व तन-मन से कार्यरत रहेंगे।