5 Dariya News

केजरीवाल टीम ने विदेशों में पंजाब के लिए झूठा प्रचार कर राज्य को किया बदनाम : रूबी ढल्ला

5 Dariya News

खरड़ 25-Jan-2017

केजरीवाल टीम एक ऐसी मौकाप्रस्त टीम है जिसने अपने चाहतों के लिए पंजाब और पंजाब वासियों को विदेशों में भी बदनाम किया है। उक्त बातें पूर्व कनेडियन पार्लियमेंट सदस्य रूबी ढल्ला ने खरड़ से अकाली भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल की रैली दौरान लोगों के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त कीं। रूबी ढल्ला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने विदेशों में बैठे पंजाबियों को पंजाब के बुरे हालातों और पंजाब के युवाओं को नशेडी होने का झूठा प्रचार कर सुख शांति से बस रहे पंजाब को बदनाम किया है। केजरीवाल और उसके साथियों ने विदेशों में रह रहे पंजाबियों के दिलों में बसने वाले पंजाब के जज्बातों से खेलते हुए न सिर्फ वहां से मोटा चंदा एकत्र किया बल्कि पंजाब की छवि भी खराब कर दी। विदेशों से एकत्र किए इस चंदे से केजरीवाल सहित संजय सिंह सहित उनकी मंडली ने अपनी जेबे भर लीं। 

रूबी ढल्ला ने कहा कि हालांकि सच्चाई यह है कि गत दस वर्षों से अकाली भाजपा सरकार ने पंजाब को जिन उंचाईंयों पर पहुंचाया है वह अपने आप में एक कुशल और सूझवान नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की ही देन है। पंजाब जहां भारत के अन्य राज्यों से अधिक माडर्न बन रहा है वहीं यहां पर मूलभूत विकास के साथ साथ विदेशों जैसे बदलाव हो रहे हैं। सड़कों को फोर लेन से स्किस लेन बनाने के अलावा पंजाब में अत्याधुनिक खेल स्टेडियम, बजुर्गों के लिए पैंशन स्कीम, स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर, मैरीटोरियल स्कूल, जल, सीवरेज, स्वास्थय सुविधाओं और शिक्षा के स्तर को उपर उठाना जैसे कार्य अकाली भाजपा सरकार ही देन हैं। उक्त बातें पूर्व कनेडियन पार्लीयमेंट की सदस्य रूबी ढल्ला ने हल्का खरड़ से अकाली भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार रणजीत सिंह की रैली के दौरान भारी मात्रा में एकत्र हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त कीं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी बारे कहा कि दिल्ली के एक आटो चालक ने उनके बातचीत के दौरान कहा कि वे पंजाब वासियों को उनका एक संदेशा पहुंचा दें कि टोपी वालों (झाडू वालों) को वोट न डालें क्योंकि जो दुरदशा केजरीवाल ने दिल्ली की की है उससे पूरे दिल्ली वासी प्रेशान हैं। ढल्ला ने कहा कि केजरीवाल एक गिरगिट की तरह है, जो जरुरत अनुसार रंग बदलने के साथ साथ स्थानक लोगों को भड़काने के अलावा कुछ नहीं कर रहा। इसके साथ ही कुछ और मौकाप्रस्त लोग भी पंजाब वासियों को गुमराह कर वोट बटोरने की कोशिशें कर रहे हैं। परंतु अकाली भाजपा सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों बारे पंजाब वासी पूरी तरह अवगत हैं और इन पंजाब विरोधी कांगे्रस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवा कर राज्य में तीसरी बार अकाली भाजपा की सरकार लाएंगे।