5 Dariya News

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करिजमेटिक कुल्लू वैबसाईट का किया शुभारम्भ

5 Dariya News

कुल्लू 25-Jan-2017

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज कुल्लू में 47वें राज्यत्व दिवस के अवसर पर कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई वैबसाईट ूूण्हवानससनण्बवउ का शुभारम्भ किया। इससे प्रतिवर्ष कुल्लू व मनाली आने वाले 30 से 35 लाख पर्यटकों की ऑनलाईन पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।उपायुक्त कुल्लू श्री यूनूस खाने ने बताया कि वैबसाईट पर न केवल कुल्लू जिला के बारे में अधिकृत सूचना उपलब्ध होगी बल्कि जिओट्रेकिंग सिस्टम के साथ विभिन्न जानकारियों भी मिलेंगी। वैबसाईट में मौसम सम्बन्धित सही जानकारी, गंतव्यों, पसंदीदा पर्यटन स्थलों की सूचना पुस्तिका, पंजीकृत पर्यटक गाईड, होटलों, ट्रैवल एजेंसियों, मंदिरों व होम स्टे इत्यादि की सूचना भी उपलब्ध होगी।जिओट्रेकिंग की इस महत्वपूर्ण प्रणाली से किसी भी आपात स्थिति में ट्रेकरों की जानकारी को मॉनीटर किया जा सकेगा। इससे कुल्लू घाटी के बारे में सांस्कृतिक जाकगरूकता के साथ-साथ सतत पर्यटन के माध्यम से नये सामाजिक मानक स्थापित होंगे।