5 Dariya News

रणजीत सिंह गिल के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगी सुखबीर की खरड़ फेरी : हरनेक सिंह घडूंआं

5 Dariya News

खरड़ 24-Jan-2017

विधान सभा हल्का खरड़ से अकाली भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल के चुनाव प्रचार को और तेज करने के लिए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 25 दिसंबर को खरड़ के दुशहरा ग्राउंड में पहुंच के लोगों को संबोधित करेंगे और अपने चुनाव मनोरथ पत्र पर प्रकाश डालेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व एमएलए हरनेक सिंह घडूंआं ने बताया कि गत दस दिनों में गिल ने हल्के के गांवों के तूफानी दौरे किए हैं और उन्हें क्षेत्रवासियों से भरपूर स्मर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गिल के साथ खरड़ हल्का निवासियों के अलावा अन्य पार्टियों के वर्कर व नेता भी जुड़ रहे हैं। कुराली में सुखबीर की रैली के बाद क्षेत्रवासियों में गिल के चुनाव प्रचार को जो रफ्तार हासिल हुई थी उसे देखते हुए एक बार फिर उप मुख्यमंत्री हल्के के लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए अपनी भविष्य की नीतियों के बारे में स्थानक निवासियों को अवगत करवाएंगे।

इस अवसर पर रणजीत गिल ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान को मिल रही गति को देखते हुए वे लगातार गांवों के तुफानी दौरे कर रहे हैं और लोगों को पेश आ रही समस्याओं को वे खुद घूम घूम कर देख रहे हैं ताकि जीत के बाद लोगों की इन समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान करवाया जा सके। उन्होंने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि सुखबीर बादल खुद दोबारा आकर क्षेत्रवासियों से मेरे लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल एक होनहार और दूरदर्शी सोच के मालिक हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होना तय है।