5 Dariya News

कश्मीर में सुरक्षाबलों, आंतकवादियों के बीच गोलीबारी

5 Dariya News

गांदरबल 24-Jan-2017

उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि हदूरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। क्षेत्र में अभी भी भीषण गोलीबारी जारी है।