5 Dariya News

हर संगीतकार मन में रखता है एक आवाज : श्रेया

5 Dariya News

मुंबई 22-Jan-2017

'एमटीवी अनव्लग्ड सीजन 6' में नजर आ रहीं लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका का मानना है कि प्रत्येक गीत के लिए निश्चित आवाज की मांग होती है और संगीतकार उसी आवाज को चुनता है। गायक ने टेलीफोन पर हुए साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "प्रत्येक संगीतकार अपने मन में एक आवाज रखता है और उसी आवाज को कास्ट करना जरूरी होता है, नहीं तो गीत पूरी तरह बदल जाता है। चूंकि लोग मुझे ज्यादा सुनते हैं और उन्हें मेरी गायन क्षमताओं के बारे में पता है कि कौन-सा गीत मेरे लिए सही है।"श्रेया ने कम उम्र में ही औपचारिक संगीत प्रशिक्षण शुरू किया और 'सा रे गा मा' की प्रतियोगिता का खिताब जीता।
इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'देवदास' के लिए गाया और सोलह वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ महिला पाश्र्व गायिका का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गीत दिए।हालांकि, वर्तमान में वह कम गीत गा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में ज्यादा गीत गाने से इनकार नहीं किया है। हां, मैं गीतों को चुनती हूं, क्योंकि मैं कई भाषाओं में काम करती हूं, इसलिए इसमें समय लगता है लेकिन मैं गीत सुनती हूं और समय लेती हूं इसके बाद मना करती हूं।"'एमटीवी अनव्लग्ड सीजन 6' का प्रसारण 21 जनवरी से रात 8 बजे हो रहा है।