5 Dariya News

सभी के सामूहिक प्रयास से होते है सामाजिक कार्य: नैना सिंह चौटाला

डबवाली ‘नेकी दा घर’ में पहुंची विधायक नैना चौटाला, जरूरतमंदों के लिए दिए गर्म वस्त्र

5 Dariya News

मंडी डबवाली 22-Jan-2017

समाज सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। जिसे करने से मन को शांति व सकून मिलता है। समाज सेवा अगर मिलकर की जाए तो ओर भी अच्छा है जिससे जरूरतमंदों को लाभ हो सके। यह बात डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला सामाजिक संस्था ने एनजीओ अपने द्वारा संचालित ‘नेकी दा घर’ में सभी सदस्यों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने स्वयं की ओर से जरूरतमंद लोगों में वितरण के लिए गर्म वस्त्र भी नेकी दा घर में दिए। इसके अलावा विधायक नैना चौटाला ने संस्था सदस्यों से काफी देर तक खुलकर बात करते हुए सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है व इससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उनका स्वयं का भी यही प्रयास होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को किसी भी प्रकार से सहायता कर सके। इस मौके पर संस्था की ओर से अध्यक्ष मथरा दास चलाना ने बताया कि नेकी दा घर में लोग पुरानी चीजों को छोड़ जाते है, जिन्हें जरूरतमंद लोग ले जाते है। उन्होंने बताया कि संस्था ने गर्म वस्त्रों का वितरण करने के साथ-साथ त्वरित मुद्दे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संस्था सेमीनार के जरिए लोगों को जागरूक करती है। संस्था ने मोबाइल ब्लड बैंक बनाया हुआ है। जिससे देश की कई सामाजिक संस्थाएं जुड़ी हैं। सभी मिलकर इमरजेंसी के समय रक्तदाता मुहैया करवाने का काम करती हैं। विधायक ने संस्था के कामों को सराहते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से सामाजिक कार्य हो सकते हैं। इस मौके पर हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, गिरदारी बिस्सू, धेला राम सुथार व रणदीप सिंह मटदादू भी मौजूद थे।