5 Dariya News

रणजीत सिंह गिल को विजयी बनाने के लिए भाजपा वर्करों ने कसी कमर

5 Dariya News

खरड़ 21-Jan-2017

खरड़ हल्के से अकाली भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए भाजपा वर्करों ने कमर कस ली है। भाजपा वर्करों द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी के तहत भाजपा के महासचिव दविन्द्र सिंह बरमी, भाजपा के मीत प्रधान सविन्द्र सिंह छिन्दी और राजिन्द्र सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में नवजीत कौर गिल ने वार्ड नंबर 6 खरड़ और वार्ड नंबर 15 मे केसर सिंह, जसवीर चंद्र, हिम्मत सिंह देसू माजरा, जसपाल सिंह बस्सी के नेतृत्व में गिल के सुपुत्र अमनदीप गिल ने में डोर टू डोर प्रचार किया और गिल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गिल लंबे समय से लोक हितैषी कार्यों से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र के विकास में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वे उंची सोच के धनी हैं और उनके नेतृत्व में खरड़ का विकास गगन चूमेगा।

इस अवसर पर अंजू चंद्र प्रधान नगर काउंसिल खरड़, भाजपा मंडल प्रधान खरड़ नरिन्द्र राणा, गुरजंट सिंह टौहड़ा, डीपी शर्मा, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, राम प्रकाश, गुरचरण सिंह, राम कुमार, गुरमीत कौर, किरना देवी, सरबजीत कौर प्रधान माता गुजरी गुरुद्वारा साहिब भी उपस्थित थीं। सरूप सिंह गोल्डन सिटी, सौदागर सिंह, गुरदियाल सिंह, चरणजीत सिंह सहगल, गुरमुख सिंह, मास्टर जसमेर सिंह, दीदार सिंह, अमर सिंह जौड़ा, मास्टर हजारा सिंह, सुखदेव सिंह निझर, बारा, कंवलजीत सिंह, लखमीर सिंह, एस के बेदी, सरबजीत सिंह, लखविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, सरबजीत सिंह, अजय कुमार, मोहन सिंह और गुरपाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।