आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने जालंधर (नॉर्थ) विधान सभा हलके में पार्टी के उम्मीदवार गुलशन शर्मा के हक में रैली को संबोधन किया।इस दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी" /> दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने पार्टी उम्मीदवार गुलशन शर्मा के हक में किया चुनाव प्रचार
5 Dariya News

दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने पार्टी उम्मीदवार गुलशन शर्मा के हक में किया चुनाव प्रचार

दिल्ली निवासियों को मिलने वाली सहूलतें पंजाब के निवासियों को भी मुहैया करवाई जाएंगी-कपिल मिश्रा

5 Dariya News

जालंधर 20-Jan-2017

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने जालंधर (नॉर्थ) विधान सभा हलके में पार्टी के उम्मीदवार गुलशन शर्मा के हक में रैली को संबोधन किया।इस दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जीतने से पहले लोगों के साथ जो वायदे किए थे, सरकार के गठन के बाद ही किए गए वायदों को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर सभी सहूलतें पंजाब के लोगों को भी दी जाएंगी।कपिल मिश्रा ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार हदें पार कर गई है और यहां के रवायती राजनीतिज्ञों ने पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद कर दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद सबसे पहले नशे की सप्लाई बंद करवा कर नौजवानों को नशा-मुक्त करवाया जाएगा। इसके इलावा उनके लिए 25 लाख नौकरियों का प्रबंध किया जायेगा।उन्होंने वायदा किया कि पंजाब के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सेहत और शिक्षा सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके इलावा बिजली के बिल आधे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को कर्ज मुक्त करने के साथ-साथ कृषि को लाभदायक पेशा बनाया जायेगा जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़ेगी।