5 Dariya News

बैसाखी से पहले-पहले मजीठिया, तोता सिंह और मलूका को जेल में फेंका जाएगा -भगवंत मान

बादलों के राज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की 95 बार बेअदबी हुई, दोषियों को पकडऩे में सरकार नाकाम, 4 फरवरी को पंजाबियों की तरफ से एक बड़ी क्रांति को सफल बना कर रचा जाएगा इतिहास

5 Dariya News

संगरूर 20-Jan-2017

आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और संगरूर से संसद मैंबर भगवंत मान ने दिड़बा, अमरगढ़ और धूरी में अलग-अलग स्थानों पर रैलियों को संबोधन किया। लोगों को संबोधन करते मान ने कहा कि 4 फरवरी को पंजाब एक नया इतिहास रचने जा रहा है और पंजाबियों की तरफ से एक बड़ी क्रांति को सफल बनाया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि जो पंजाब कभी गिद्दा और भंगड़े के लिए मशहूर होता था, वही पंजाब आज भ्रष्ट राजनीतिज्ञों के कारण आंसू बहा रहा है। कुश्ती में नाम चमकाने वाला पंजाब आज टीकों और नशों से मशहूर हो चुका है। इस सबके लिए उन्होंने बादल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मान ने कहा कि नशा करने वाले तो मरीज हैं और वह भी तो मरीज बने हैं क्योंकि वह फुर्सत में रहे और उनको रोजगार नहीं मिला। परंतु उनको नशे पर लगाने वाले मजीठिया और उसकी टोली है। 

मान ने कहा कि 11 मार्च को वोटों की गिनती होगी, जिस में आम आदमी पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत होगी और सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को जेलों में फेंका जायेगा। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल को ललकारते कहा कि बैसाखी से पहले-पहले बिक्रम सिंह मजीठिया, तोता सिंह और सिकन्दर सिंह मलूका को जेल में फेंका जायेगा। मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बरसते भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कोई भी घटना घटती है तो उस में मेरा हाथ बताया जाता है, जो कि बेबुनियाद आरोप होते हैं। परन्तु बादल साहिब के हाथ तो लोगों की जेबों में हैं, जिसके बारे में सारा पंजाब जानता है। मान ने कहा कि बादलों की सरकार में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की बहुत घटनाएं घटी हैं। उन्होंने कहा कि बादलों के राज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 95 बार बेअदबी हुई है परन्तु किसी भी दोषी को पकडऩे में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद बेअदबी के दोषियों को पकड़ कर मिसाली सजा दी जायेगा, जिससे भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। 

उन्होंने कहा कि दोनों पिता-पुत्र बादलों का समय हवाई सफर में गुजर जाता है और उनको लोगों के दर्द की कोई प्रवाह नहीं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में लोग 2 समय पर की रोटी से भी मोहताज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बादलों के हैलीकापटर की चाबियां लोगों के हाथ में हैं और थोड़े दिन बाद लोगों ने खुद ही उनको उतार फेंकना है। संसद मैंबर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में लोगों को सपने दिखाने या भरमाने के लिए नहीं आई और न ही पानी वाली बसें चलाने आई है और न ही मंगल ग्रह पर रैली करने आए हैं, इस काम के लिए पंजाब के पास बहुत बड़ा गप्पी (सुखबीर बादल) मौजूद है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को दुख-तकलीफों से निकालने, नौजवानों को नशा-मुक्त करने और रोजगार मुहैया करवाने के लिए आई है। मान ने कहा कि किसानों, व्यापारियों और हर वर्ग को सुखी करना आम आदमी पार्टी का मकसद है। 

इसके साथ ही भगवंत मान ने कांग्रेस पर बरसते कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने दो महीने से पंजाब को छोड़ कर टिकटें लेने के लिए दिल्ली में डेरे लगाए हुए थे, जिस कारण उनका पंजाब के लोगों के साथ कोई संबंध नहीं रहा। पंजाब बचाने का झूठ बोलने वाले कांग्रेसी नेता दिल्ली में टिकटें बचाने के चक्कर में लगे हुए थे, ऐसे लोगों से पंजाब के भले की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कांग्रेस के हर परिवार को नौकरी देने के वायदे पर बोलते भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ सत्ता में आने के लिए ही कांग्रेस की तरफ से लोगों को भरमाने की कोशिश की जा रही है, जबकि कांग्रेस यह बताने में नाकाम है कि 60 लाख नौकरियों का बंदोबस्त उस की तरफ से कैसे किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को बचाने का सुनहरा मौका लोगों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट डालने का सीधा मतलब अकाली दल को जिताना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इन भ्रष्टाचारियों से तंग आ चुके हैं और सूबे में आम लोगों की सरकार बनाना चाहते हैं।