पीएम के पास जलीकट्टू के लिए है वक्त पर एसवाईएल के लिए समय क्यों नहीं : दुष्यंत चौटाला
5 Dariya News
हांसी 20-Jan-2017
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तलिमनाडु के मुख्यमंत्री को जलीकट्टू पर बातचीत करने के लिए समय दे सकते हैं तो फिर अति संवेदनशील और हरियाणा की जीवनरेखा से जुड़े एसवाईएल मुद्दे पर क्यों नहीं समय दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पीएम से समय क्यों नहीं ले सके। यह सवाल इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने खड़ा किया है। वे आज यहां हाजमपुर, ढाणी पुरिया, सहित कई गांवों में लोगों से रूबरू हो रहे थे।युवा सांसद ने मनोहर लाल खट्टर की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा क् िसीएम एसवाइएल निर्माण के मुद्दे को जानबूझ कर दरकिनार कर प्रदेश की जनता के हितों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रदेश से ज्यादा अहम उनकी पार्टी है। वे दो माह से पीएम से समय नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कल फिर अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार का काम है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को किस प्रकार लागू करती है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार को बिना किसी देरी के एसवाईएल का निर्माण शुरू करना चाहिए।
युवा सांसद ने कहा कि नहर खोदने के लिए केंद्र सरकार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा चाहे इसके लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी को अंबाला के इस्लाइमपुर पहुंचने का आह्वान किया।सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नोटबंदी का0 सर्वाधिक नकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ा है। 70 दिन बाद भी गांवासियों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है और लोगों को अपनों पैसों के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया है। दौरे में उनके साथ जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, जिला युवा प्रधान अमित बूरा, धारासिंह मैंदा, इंद्र फौजी, विनोद मेहता, कर्णसिंह दैपल, राजीव शर्मा, रविंद्र सैनी, बाली भाटोल ,पवन यादव, कृष्ण सरपंच, शिव कुमार कुलाणा, नवदीप मलिक, संदीप सिंगल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।