5 Dariya News

सुखबीर बादल ने सभी एनआरआई भाईचारे को आतंकवादी बता कर उनका अपमान किया - संजय सिंह

सुखबीर बादल की टिप्पणी घटिया दर्जे की और बौखलाहट का प्रतीक - कंवर संधू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-Jan-2017

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महा सचिव संजय सिंह और सीनियर नेता कंवर संधू ने उप मुख्यमंत्री और शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की उस टिप्पणी की सख्त अलोचना की है, जिस में उन्होंने पूरे एनआरआई भाईचारे को आतंकवादी बताया और आम आदमी पार्टी पर कट्टरपंथियों से फंड लेने का आरोप लगाया। कैनेडा से पंजाब में प्रचार के लिए पहुंचे प्रवासी भारतियों को संबोधन करते संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अपना दिमागी संतुलन गवा चुके हैं और आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रहे प्रवासी भारतियों संबंधी उनका ऐसा बोलना बेबुनियाद है और उन्होंने प्रवासी पंजाबियों का बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा कि कैनेडा के प्रवासियों ने पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को मानसिक और वित्तीय समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल दोष लगा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी आतंकवादियों के पास से फंड ले रही है। 

संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी पंजाब में 100 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी और दोनों बादल लम्बी और जलालाबाद से बड़े फर्क के साथ हारेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से लम्बी से चुनाव लडऩे पर पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है, वास्तव में कैप्टन अमरिन्दर सिंह प्रकाश सिंह बादल को जिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इतना ही भरोसा है तो वह दो सीटों पर चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, सिर्फ लम्बी से ही चुनाव क्यों नहीं लड़ते। इस मौके संजय सिंह के साथ मौजूद कंवर संधू ने प्रवासी भारतियों का स्वागत करते कहा कि सुखबीर सिंह बादल की टिप्पणी बेहद घटिया है और इससे उसकी बौखलाहट झलकती है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे पंजाबी चाहते हैं कि पंजाब में रहते लोगों को ऐसी सहूलतें मिलें जैसे विदेशों में मिलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतियों ने अच्छी सरकारें और सख्त मेहनत के कारण वहां बहुत बड़ी प्राप्तियां की हासिल की हैं और वह आतंकवादी बनने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। 

कंवर संधू ने कहा कि बादल परिवार से एनआरआई भाईचारे की बेइज़्जती का बदला पंजाब के लोग बादलों को हरा कर लेंगे। संधू ने कहा कि एनआरआई भाईचारा पंजाब के अर्थिक ढांचे की रीड की हड्डी है और अपनी मात्र भूमि के विकास के लिए बराबर का हिस्सेदार है। उन्होंने एनआरआई भाईचारों का बिना किसी शर्त से समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। एनआरआई भाईचारे को पंजाब लाने के लिए जोर लगाने वाले जसकिरत मान ने कहा कि सुखबीर बादल की टिप्पणियों के कारण एनआरआई भाईचारों के मन को बहुत ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अकाली नेता जो पिछले साल यूएसए और कैनेडा गए थे, पंजाब को नशा कल्चर के द्वारा बर्बाद करने के चलते उनको पंजाबी भाईचारे का बहुत विरोध का सामना करना पड़ा था। 

आम आदमी पार्टी के एनआरआई सैल के प्रमुख जगतार सिंह संघेड़ा ने भी सुखबीर बादल की टिप्पणियों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एनआरआई भाईचारे की तरफ से 2007 में अकाली दल की मदद की गई थी और चुनाव प्रचार के लिए फंड भी दिए गए थे ताकि वह अच्छी सरकार देसकें। बादल परिवार ने सोचा कि पंजाब उनकी कालोनी है और उसने सिर्फ अपने परिवारिक कारोबारों को उत्साहित करने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि अकाली नेता नशा विक्रेता बन गए और ड्रग माफिया में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि एनआरआई भाईचारे की तरफ से घर-घर जा कर अकाली सरकार के बुरे कामों को मशहूर किया जायेगा। इस मौके आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता राघव चढ्डा की तरफ से भी एनआरआई वफद को संबोधित किया गया।