5 Dariya News

पंजाब में न्यायिक प्रणाली का करेंगे पुनर्गठन, 6 महीने में मामलों का निपटारा यकीनी- अरविन्द केजरीवाल

पुलिस को करेंगे राजनेताओं के शिकंजे से मुक्त- अरविन्द केजरीवाल

5 Dariya News

लुधियाना 18-Jan-2017

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ’आप’ की सरकार बनने पर वकीलों की सलाह के साथ न्यायिक प्रणाली का मुकम्मल पुनर्गठन किया जाएगा जिससे हर एक केस का निपटारा 6 महीने के समय में करके आम जनता को इन्साफ यकीन बनाया जाए। केजरीवाल आज यहां जूडिशियल कंपलैक्स के नजदीक आप के लीगल सैल की तरफ से अयोजित एक समागम में वकील भाईचारे को संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह बिगड़ गया है और पुलिस का मुकम्मल राजनीतिकरन हो चुका है, जिससे जनता भारी मायूसी में है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में राजनैतिक नेताओं और पुलिस आधिकारियों की शह पर नशों का कारोबार चल रहा है जो पंजाब की जवानी को पूरी तरह नष्ट कर रहा है। 

केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने पर भ्रष्टाचार का मुकम्मल सफाया, नशों पर लगाम, पुलिस को नेताओं के शिकंजे से मुक्त करना, शिक्षा और सेहत सेवाओं में सुधार करना सरकार की पहल होंगी। सरकारों के पास फंड की कोई कमी नहीं आती। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का मुकम्मल सफाया करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा और सेहत क्षेत्रों में बड़े सुधार किए हैं। दिल्ली के स्कूलों में 250 नई इमारतें बनाई हैं और स्कूलों में स्विमिंग पुल बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने मौहल्ला क्लीनिकें बना कर हर एक को अच्छा मुफ्त इलाज यकीनी बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार पंजाब को हर पक्ष से देश का पहला नमूने का सूबा बनाऐगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के हक में बड़ी आंधी चल रही और आप बड़ी जीत हासिल करेगी।समागम को एच.एस. फूलका, बार एसोसीएशन के उप प्रधान एडवोकेट रजत गुप्ता, एडवोकेट एम.पी. सिंह, प्रभजीतकरन सिंह और चेतन वर्मा ने भी संबोधन किया। 

अरविन्द केजरीवाल ने की नामधारी प्रमुख ठाकुर उदै सिंह से मुलाकात 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल ने नामधारी दरबार के हैड क्वार्टर भैनी साहिब में नामधारी दरबार के प्रमुख सतगुरू उदै सिंह के साथ मुलाकात की और पंजाब में अमन कानून की मौजूदा स्थिति पर विचार चर्चा की। केजरीवाल ने नामधारी प्रमुख को सम्मान चिन्ह देते हुए समाज में बढ़ रहे नशों के प्रकोप को रोकने और अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विचार चर्चा की। उन्होंने पंजाब में अमन कानून की दयनीय हालत पर भी विचार किया और नामधारी दरबार के स्व. सतगुरूजगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर जी के भैनी साहिब में हुए कत्ल के दोषी अभी तक गिरफ्तार न होने पर चिंता प्रगट की।