5 Dariya News

स्टार उत्सव पर बैरी बहना की बढ़ती लोकप्रियता

लोकप्रिय शो के प्रसारण का समय अब एक घंटा

5 Dariya News

मुंबई 18-Jan-2017

स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा धारावाहिक बैरी बहना राजघराने की दो बहनों के प्यार और नफरत की इंतेहा की कहानी है। इस शो की लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह शो बहुत पसंद किया जा रहा है। इसीलिए स्टार उत्सव ने शो को सोमवार से शनिवार तक रात्री 9.30 बजे एक घंटे तक प्रसारित करने का निर्णय लिया है।निमृत मतलब नताशा भूत बनकर अमृत को डराती है। अमृत तांत्रिक को बुलाती हैं, तो आगम नाराज हो जाता है। अमृत धीरे-धीरे आगम से निमृत का सब सामान ले लेती हैं। यह देखकर नताशा दुःखी होती है। आगम को नताशा व ओबेराय पर शक हो जाता है। आगम को लगता है कि नताशा वास्तव में वह नहीं हैंजो वह दिखती हैं। आगम एक जासूस की सेवाएं लेता हैं ताकि वह सच जान सके। तेज और बबली नताशा की मदद करते हैं। आगम को उन पर भी शक होता हैं।

क्या आगम जासूस की मदद से नताशा का सच जान सकेगा।

अमृत को डराने के लिए नताशा और क्या करती है

क्या अमृत नताशा को भी नुकसान पहुंचा सकेगी।

क्या नताशा अमृत से बदला लेने में सफल होगी।

क्या नताशा मतलब निमृत आगम को वापस पा सकेगीं।

निमृत कब तक नताशा बनी रहेंगी।

यह सब आप बैरी बहना के आगामी एपिसोड में जल्दी ही जान सकेंगे क्येांकि अब यह शो सोमवार से शनिवार तक एक घंटे तक प्रसारित होगा। दर्शकों में भी इस समाचार से प्रसन्नता है कि 16 जनवरी से वे अपने पसंदीदा शो को एक घंटे तक देख सकेंगे। स्टार उत्सव पर सोमवार से शुक्रवार तक रात्री 9.30 बजे से 10.30 बजे तक देखते रहिए, बैरी बहना।