भारत सरकार को 3 अंतर राज्य सड़क परियोजनाएं स्वीकृति के लिए पेश की गई हैं- अब्दुल रहमान वीरी
5 Dariya News
जम्मू 17-Jan-2017
सड़क एवं भवन तथा संसद कार्यमंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज सदन में बताया कि सरकार ने केन्द्र सरकार को 3 अंतर राज्य सडक परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु सिफारिशात की है। नरेश कुमार गुप्ता के एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भद्रवाह-चम्बा सडक का विस्तार 73.33 करोड रु. की राशि से अंतर राज्य सम्पर्क परियोजना के तहत हाथ मंे लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज दिन तक इस सडक पर 70.32 करोड रु. की राशि का व्यय किया गया है। मंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा लखनपुर-महानपुर, बसोहली-दोनेर, को राज्य में नये राश्ट्रीय राजमार्ग बनाने सम्बंधी असूलों को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर-82 बसोहली-भ्रदवाह से बजोटरा हिमाचल प्रदेश बाया फतेहपुर बंडर सड़क के निर्माण एंव विस्तार के लिए डीपीआर तैयार की गई है जिसपर 197.59 करोड रु. की राशि का व्यय किया जाएगा। मंत्री ने आगे कहा कि भद्रवाह-बसोहली बनी सड़क के छत्रकाल में सडक निर्माण की संभावनाएं रिपोर्ट बीआरओ द्वारा उच्च अथार्टी को पेश की गई है।