5 Dariya News

नई दिल्ली में राहुल गांधी ने औपचारिक तौर पर सिद्धू को कांग्रेस में शामिल किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Jan-2017

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व क्रिकेटर को औपचारिक तौर पर नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस में शामिल किया।कैप्टन अमरेन्द्र ने सिद्धू से फोन पर बात की व उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बढिय़ा खबर है व उनके शामिल होने से विधानसभा चुनावों के दौर में चल रहे पंजाब में कांग्रेस और मजबूत होगी। अमृतसर पूर्वी से चुनाव लडऩे के लिए पार्टी की पसंद होने के अलावा, सिद्धू को एक मजबूत राष्ट्रवादी सहित उनकी सोच व समझ के लिए भी जाना जाता है और वह पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं।नई दिल्ली में जारी हुए बयान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले लोगों को कांग्रेस की छत के नीचे लाने को लेकर राहुल गांधी का धन्यवाद किया है।पटियाला से संबंधित सिद्धू पहली बार 2004 में अमृतसर से भाजपा की टिकट पर सांसद बने थे। बाद में उन्होंने सफलतापूर्वक उप चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने 2009 आम चुनावों में भी यह सीट बनाए रखी थी। अप्रैल 2016 में उन्होंने राज्यसभा सांसद की शपथ ली थी, लेकिन जुलाई 2016 में सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जल्द ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया था और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ आवाज-ए-पंजाब के रूप में एक नया राजनीतिक फ्रंट बनाया था।परगट व सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू 28 नवंबर, 2016 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन पूर्व क्रिकेटर अपनी कुछ प्रोफैशनल वचनबद्धताओं के चलते तुरंत इस पर अमल नहीं कर पाए थे।