5 Dariya News

चीन में सड़क दुर्घटना, 6 मरे

5 Dariya News

गुआंगझू 14-Jan-2017

दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर 19 कारें आपस में टकरा गईं, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय यातायात प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। दुर्घटना किंगयुआन शहर में सुबह 9.29 बजे के आसपास उत्तर में गुआंगदोंग को हुनान प्रांत से जोड़ने वाले राजमार्ग पर घटित हुई। दुर्घटना के कारण सात वाहनों में भी आग लग गई। बचाव अभियान जारी है।