5 Dariya News

पार्टी छोडी तो किसी लायक नहीं रहे : सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल बोले रणजीत सिंह गिल मेरा ही दूसरा रूप

5 Dariya News

कुराली 14-Jan-2017

अपनी जड़ों से टूट कर कभी भी किसी का भला नहीं हुआ, टहनी से टूटे पत्ते भी सूख कर हवा के साथ ही उड़ जाते हैं, यही हाल हर उस व्यक्ति का होता है, जो पार्टी छोड़ खुद की पार्टी बनाने की सोचता है अथवा पार्टी से उपर होने की हरकतें करता है। उक्त विचार पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा क्षेत्र खरड़ से अकाली भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल के चुनाव प्रचार अभियान को और आगे बढ़ते हुए व्यक्त किए। सुखबीर बादल ने उपस्थित इकटठ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी से उपर कुछ नहीं और पार्टी द्वारा जो प्रत्याशी घेषित किया गया है, उसका सभी पार्टी सदस्यों को साथ देना चाहिए और जो साथ नहीं देता है उस संबंधी हम सभी को मान लेना चाहिए कि पार्टी से उसका कोई वासता नहीं है।उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपील करते हुए कहा कि रणजीत सिंह गिल को पार्टी द्वारा उनकी सख्त मेहनत, जजबे और क्षेत्र के प्रति प्यार और स्मपर्ण को देखते हुए बहुत कुछ सोच विचार कर ही टिक्ट दी गई है। इससे पहले क्षेत्र वासियों द्वारा चुने गए विधायक कंग ने क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया, जबकि रणजीत सिंह गिल जीतने के बाद क्षेत्र का विकास करने में समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह गिल मेरा ही दूसरा रूप हैं और क्षेत्रवासी गिल को जिताकर ही विधानसभा में भेेजें। पार्टी प्रधान खुद क्षेत्र के विकास में दिन रात एक कर देंगे।