5 Dariya News

दिल तो करता था खुद लडूं : सुखबीर सिंह बादल

आपका साथ ही क्षेत्र के विकास में निभाएगा अहम भूमिका

5 Dariya News

कुराली 14-Jan-2017

दिल तो करता था मैं खुद विधानसभा क्षेत्र खरड़ से एमएलए के चुनाव लडूं, क्योंकि यह क्षेत्र चंडीगढ़-मोहाली के साथ पढ़े लिखे और सूझवान लोगों का है, जो अपने विकास के लिए सही नेता चुनने की काबलियत रखते हैं। मतदाओं की भूमिका ही तैयर करती है क्षेत्र का विकास। उक्त विचार आज कुराली में विधानसभा क्षेत्र खरड़ से अकाली भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने व्यक्त किए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में कोई पूछताछ नहीं है, कुछ गिने चुने प्रत्याशियों से ही उन्हें उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर ही त्रिकोणी लड़ाई होगी, शेष सभी सीटों पर कांग्रेस और अकाली भाजपा की आमने सामने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार आम आदमी पार्टी के अरविन्द्र केजरीवाल की तरह वायदे नहीं करती, जो कहती है वह करके दिखाती है। जिसका उदाहरण गत दस वर्षों से पंजाब में हुआ विकास है। हर घर में चौबीस घंटे बिजली, पीने का सवच्छ पानी, सड़कों का जाल व सीवरेज आदि के कार्यों को सरकार ने पहल के आधार पर किया है।

आम आदमी की सुविधा के लिए जहां सड़कों के अलावा एजुकेशन, मैडिकल सुविधाएं, पुलिस सुविधाओं को सुचारू ढंग से चलाने के लिए प्रयास किए गए हैं, वहीं सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए चलाई गई स्कीमों को भी प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने रणजीत सिंह गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बेहद नेक इंसान हैं, काफी समय से ये लोगों के कल्याण कार्यों में तन, मन व धन से अपना योगदान देते आ रहे हैं। इस सीट पर उन्हें जिताकर आप खरड़ का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। पहले मोहाली को तीसरे नंबर पर आंका जाता था परंतु अब मोहाली भी चंडीगढ़ को बराबर की टक्कर देता है।उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास देखते हुए अन्य राज्यों के लोग भी पंजाब में बसने आ रहे हैं, जीरकपुर व मोहाली में ही गत कुछ वर्षों में लगभग ढाई लाख नई वोट बनी है। यह सारी वोट पंजाब के पड़ौसी राज्यों के अलावा पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों की हैं, जो विकास का ही परिणाम हैं।