5 Dariya News

दोआबा में आप ने दिया अकाली दल और बीएसपी को बड़ा झटका

बीएसपी के जालंधर मंडल को-आर्डीनेटर डा. हरभजन महमी और एसबीएस नगर से एसजीपीसी मैंबर महेन्दर सिंह हुसैनपुर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

5 Dariya News

जालंधर 14-Jan-2017

आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब विभिन्न पार्टियों और संगठनों के नेता अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह सभी नेता पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने दोआबा में बीएसपी को बड़ा झटका दिया। जानकारी के अनुसार बीएसपी के जालंधर मंडल के को-आर्डीनेटर डा. हरभजन महमी, बीएसपी के गड़शंकर हलका के सचिव प्रेमनाथ, नरिन्दर कुमार, नेता बलकार सिंह और जगतार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही बीएसपी स्टूडैंट विंग के नेता जसप्रीत महमी, विश्वास और हरदीप चौधरी गड़शंकर से पार्टी उम्मीदवार जै किशन सिंह रोड़ी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसी तरह एसजीपीसी मैंबर और शहीद भगत सिंह नगर के पूर्व जिला प्रधान महेन्दर सिंह हुसैनपुर, आल इंडिया यूथ अकाली दल के पूर्व उप प्रधान हरप्रभमहल सिंह, एसबीएस नगर के पूर्व अकाली प्रधान जै सिंह दिलावरपुर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर (नवां शहर) से उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही आल इंडिया किसान और मजदूर सभा के पूर्व प्रधान हरदेव सिंह संधू, सूबा समिति के मैंबर निर्मल सिंह और दविन्दर सिंह घाली आम आदमी पार्टी के पंजाब मामले के इंचार्ज संजय सिंह और पोलीटिक्ल मैनेजमेंट समिति मालवा के इंचार्ज जगदीप सिंह बराड़ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके संजय सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए इन नए नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।