5 Dariya News

अकाली भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल कुराली में किया अपने कार्यालय का उद्घाटन

कुराली का विकास ही मेरी प्राथमिकता

5 Dariya News

कुराली 13-Jan-2017

खरड़ से अकाली भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और बल देते हुए आज कुराली में समर्थकों के साथ अपने कार्यालय का उद्घाटन किय। इस अवसर पर उनके साथ पाल सिंह बाठ, अजमेर सिंह खेड़ा, बलविन्द्र सिंह चेयरमै डायरेक्टर को भो पंजाब, रणजीत सिंह दुसारना सदस्य ब्लाक सम्मती, नरेश पाल राणा सदस्य ब्लाक सम्मती, सुमन राठौर, भाग सिंह महरौली, जसपाल सिंह लंबरदार, रोहित राणा, बलदेव सिंह खेडा सीनियर वाईस प्रेसिडेंट अकाली दल मोहाली, गुलजार सिंह सरपंच खेड़ा, बलदेव सिंह सोनू, कुराली, नरेन्द्र सिंह लंबरदार, बलवीर सिंह सदस्य सम्मती लखनौर, हरजीत सिंह रामपुर सर्कल प्रधान कुराली, कुलविन्द्र सिंह सरपंच, रूपिन्द्र सिंह बाठ, हरजिन्द्र सिंह पंच भागो माजरा, सुरेन्द्र कुमार सोनू कुराली, परमजीत सिंह बदनपुर, बेअंत कुराली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद मेरा यही प्रयास रहेगा कि यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहल के आधार पर मिलें ताकि लोगों का जीवन स्तर उपर उठे और लोग खुशहाल जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सवास्थय सुविधाएं, पानी, एजुकेशन व विद्युत जैसी सुविधाओं को पहल के आधार पर उपलब्ध करवाने का हर भरसक प्रयास किया जाएगा।