5 Dariya News

उत्तर भारत में ठंड का कहर

5 Dariya News

नई दिल्ली 12-Jan-2017

उत्तर भारत में अचानक आए मौसम में बदलाव से ठंड का कहर साफ दिखाई देने लगा है। सभी शहर ठंड की चपेट में है। जम्मू एवं कश्मीर के लेह और लद्दाख इलाके में रात में तापमान शून्य से 17.7 डिग्री नीचे चला गया, जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति जिले में, हरियाणा के नारनौल में, राजस्थान के चुरु और माउंट आबू में, उत्तराखंड के नैनीताल मसूरी और हरिद्वार में और देश के कुछ अन्य शहरों में तापमान शून्य से नीचे रहा।मौसम विज्ञानियों ने कहा कि लेह शहर में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही यहां तापमान शून्य से 17.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल शहर में शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात में आसमान साफ होने के कारण तापमान में और कमी हो सकती है।घाटी में सभी जल स्रोत पूरी तरह से जमे हुए हैं। इससे झीलों के जमे होने से मछुआरों और नाविकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद यहां शीतलहर का प्रकोप जारी है और अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से कम हो गया है।हिमाचल प्रदेश में लहौल-स्पीति जिले में केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां रात का तापमान शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके अलावा मनाली में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कल्पा में शून्य से 8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।बीते छह दिनों में शिमला का तामपान शून्य से नीचे रहने के कारण बर्फ का चट्टानें लटकी हुई दिखाई दे रही हैं। यह अद्भुत नजारा है।पुराने लोगों का कहना है कि इस तरह की बर्फ की लटकती चट्टानें साल 1980 तक आम बात थी, लेकिन इसकी याद फिर से ताजा हो गई। पर्यटकों के लिए यह एक मनोहर दृश्य है।शहर के उच्चतम इलाके जाखू पहाड़ी क्षेत्र में एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग बलबीर जायसवाल ने कहा किग एक लंबे अर्से बाद बर्फ की लटकी हुई हुए पहाड़ियों को देखना अद्भुत है।शिमला में 83 सेमी बर्फबारी के बाद सप्तांहात पर न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, बुधवार को यह शून्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा।शिमला के मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा कि इस सप्ताहांत में ज्यादा बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।उत्तराखंड के बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ, यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और चमोली में भारी बर्फबारी से मुनस्यारी, नैनीताल, मसूरी और हरिद्वार में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
हरियाणा में नारनौल इलाके का सबसे ठंडा स्थान रहा यहा का न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से नीचे चला गया।एक मौसम अधिकारी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यह तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इस सामान्य जीवन प्रभावित रहा।पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से कम हो गई।पंजाब के लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.7 और 3.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। ठंडी हवाओं के चलने से चुरु में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को ठंड के गिरफ्त में रही। कई जगहों पर पारा के 2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। यह लगातार पांचवें दिन गिरा। दिल्ली में गुरुवार को सबसे ठंडी सुबह रही।मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की यह स्थिति रविवार तक बनी रहेगी और 15 जनवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।