5 Dariya News

सीनियर कांग्रेसी नेता राजविन्दर लक्की और अशोक सामा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

5 Dariya News

चंडीगड़ 11-Jan-2017

सीनियर कांग्रेसी नेता और हलका इंचार्ज बलाचौर एडवोकेट राजविन्दर सिंह लक्की और फाजिल्का से सीनियर कांग्रेसी नेता एडवोकेट अशोक सामा बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। एडवोकेट लक्की ने अपना राजनैतिक सफर विद्यार्थी नेता के तौर पर शुरू किया था और 2004 में पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में प्रधान चुने गए थे। इसके बाद वह इंडियन नैशनल कांग्रेस में शामिल हुए और नवां शहर से यूथ कांग्रेस के प्रधान चुने गए। उन्होंने 2012 में कांग्रेस की टिकट पर बलाचौर से विधान सभा चुनाव लड़ा था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह, अम्बिका सोनी और विजेइन्दर सिंगला के करीबी समझे जाते एडवोकेट लक्की को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के यूथ वैलफेयर सैल का प्रधान नियुक्त किया गया था। 

एडवोकेट अशोक सामा फाजिल्का से सबंधित हैं और सीनियर कांग्रेसी नेता डा. महिंद्र रिणवा के करीबी रहे हैं। उन्होंने फाजिल्का ब्लाक कांग्रेस प्रधान के तौर पर सेवाएं दी थी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे हैं और अपने इलाके के लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देते रहे हैं। एडवोकेट लक्की और एडवोकेट सामा का पार्टी में स्वागत करते केजरीवाल ने कहा कि अच्छे लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल होते देख कर उनको काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भ्रष्टाचारी बादल और अमरिन्दर को बाहर का रास्ता दिखा कर आम लोगों की सरकार बनाने का मन बना लिया है।