आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्डा, कंवर संधू, जस्सी जसराज और दिनेश चढ्डा के नेतृत्व में पार्टी के वलंटियारों ने चण्डीगढ़ नजदीक के इलाके में बनाए गए लूट के महल ‘सुखविलास रिजोर्ट और सपाय’ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने" /> आम आदमी पार्टी के वलंटियरों ने घेरा सुखबीर बादल का ‘सुखविलास होटल’, पुलिस बैरीकेड के समक्ष दिया धरना
5 Dariya News

आम आदमी पार्टी के वलंटियरों ने घेरा सुखबीर बादल का ‘सुखविलास होटल’, पुलिस बैरीकेड के समक्ष दिया धरना

वातावरण के नियमों की धज्जियां उड़ा बना है होटल -दिनेश चढ्डा

5 Dariya News

चंडीगड़ 09-Jan-2017

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्डा, कंवर संधू, जस्सी जसराज और दिनेश चढ्डा के नेतृत्व में पार्टी के वलंटियारों ने चण्डीगढ़ नजदीक के इलाके में बनाए गए लूट के महल ‘सुखविलास रिजोर्ट और सपाय’ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सुखबीर बादल की ओर से लूट कर बनाऐ ऐसे सभी होटलों को जब्त किया जाएगा।इस मौके बोलते कंवर संधू ने कहा कि एक सडक़ बनाने के लिए सरकारी खजाने में से 29 करोड़ रुपया का दुरुपयोग किया गया था। सुखबीर बादल ने मोहाली में भी सडक़ों की रूप-रेखा तैयार की थी, जिससे वह मोहाली के हवाई अड्डे से अपने रिजोर्ट तक एक सीधी पहुंच मुहैया करवा सके।संधू ने कहा कि सुखबीर बादल ने ओबेराए ग्रुप को भी उस रिजोर्ट में शामिल किया, जिस में उस (सुखबीर) के अपने और उस की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर के रिजोर्ट में एक विला का एक रात का किराया 5 लाख रुपए और एक कमरे का किराया 35,000 रुपए है।उन्होंने कहा कि ऐसी ऐश प्रसतियां पंजाब की जनता के लिए तो हो नहीं सकतीं, बल्कि सुखबीर बादल ने आम लोगों को लूट कर गैर-कानूनी ढंग के से अरबों रुपए इस रिजोर्ट पर खर्च किए हैं।उन्होंने कहा कि सुखविलास रिजोर्ट तो बादल परिवार की तरफ से लोगों की शरेआम की लूट का स्मारक है।बादल परिवार पर बरसते राघव चढ्डा ने कहा कि उन्होंने सूबे में सरकारी ट्रांसपोर्ट को तबाह करके अपने खुद के व्यापार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब रोडवेज और पैपसू की बसों के द्वारा मुफ्त धार्मिक यात्राएं करवाने का कुल 300 करोड़ खर्च आया है। 

जब कि बादल परिवार की प्राइवेट बसों की कंपनी में से एक भी बस इस कार्य पर नहीं लगाई गई। चढ्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बादल परिवार की सभी जायदादों की जांच करवा कर उनको जब्त किया जाएगा।जस्सी जसराज ने कहा कि उधर किसान आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान नौकरियों के लिए पानियों की टैंकियों पर चढ़ रहे हैं और आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, अध्यापकों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है और ऐसे समय पर सुखबीर बादल अपने शाही रिजोर्ट की उसारी करवाने में व्यस्थ थे। उन्होंने कहा कि पिछले सभी सालों दौरान बादल ने पंजाब की जनता को केवल झूठे सपने ही बेचे हैं और उनको लूटा है। उन्होंने कहा कि उसने और बिक्रम मजीठिया ने गैर-कानूनी खनन, शराब और नशे के कारोबार से बहुत दौलत कमाई है। उसने जनतक ट्रांसपोर्ट की लागत पर अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार खूब बड़ा लिया है और पंजाब रोडवेज और पैपसू को बड़े घाटों की तरफ धकेल दिया है।दिनेश चढ्डा ने कहा कि यह रिजोर्ट वातावरण नियमों की उलंघना कर सीसवा वन रेंज में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पहले ही पंजाब सरकार से वन क्षेत्र में इस रिजोर्ट की स्थापना के लिए दी मनजूरियों की व्याख्या मांगी हुई है। उन्होंने कहा कि बादल परिवार के सदस्यों की दौलत पिछले 10 बरसों दौरान कई गुणा बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार इन 10 वर्षों के कारजकाल दौरान बादल परिवार की तरफ से बनाईं सभी सम्पतियों की जांच करवाएगी और उनके विरुद्ध हर संभव कानूनी कार्यवाही करेगी।