बाली भगत ने कला केन्द्र में दुसरी अंतर्राश्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उदघाटन किया
5 देशों के कलाकारों द्वारा अपने कार्यो को प्रदर्शित किया
5 Dariya News
जम्मू 05-Jan-2017
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्शा मंत्री बाली भगत ने आज कला केन्द्र में दुसरी अंतर्राश्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उदघाटन किया। जम्मू कश्मीर सैंटर फॉर क्रिएटिव आर्टस (जेकेसीसीए) द्वारा आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अंतर्राश्ट्रीय स्तर के कलाकार जिनमें यूएसए, रशिया, तुरकी, बंगलादेश एंव भारत के कलाकारों द्वारा अपने कार्यो को प्रदर्शित किया है।समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने जेकेसीसीए को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से सम्बंधित कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है इससे कलाकारों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कलाकारों द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की तथा आयोजकों पर बल दिया कि वे कला एवं राज्य की धरोहर के प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास करते रहे तथा कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म भी मुहैया करवायें। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में क्शमताओं की कोई कमी नहीं है परंतु इन्हें विशेश अवसर मुहैया करवाने की आवश्यकता है।
मंत्री ने कहा कि सरकार कला, सांस्कृतिक एवं भाशा को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस उद्देश्यपूर्ति के लिए कला संस्कृति एवं भाशा अकैडमी द्वारा नियमित तौर पर महत्वपूर्ण भुमिका निभाई जा रही है। उन्होंने जेकेसीसीए पर बल दिया कि वह जेकेएएसीएल के साथ कला के उद्देश्यों के प्रोत्साहन के लिए आपसी तालमेल बढ़ायें। जेकेएएसीएल के पूर्व सचिव एवं जेएंडके विधानसभा के डिप्टी चेयरमैन मोहम्मद युसुफ टैंग समारोह के अवसर पर सम्मानित अतिथि थे तथा उन्होंने जेकेसीसीए के कार्यो की भी प्रशंसा की तथा इसके निर्देशक ओ.पी. शर्मा जो राज्य के महान कलाकार हैं द्वारा भी कलाकारों के लिए बेहतर अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी एजैंसी से वित्तीय सहायता नहीं मिलने के बावजूद जेकेसीसीए कला एवं सांस्कृतिक के प्रोत्साहन के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
मंत्री ने कलाकारों के मध्य प्रमाणपत्र भी वितरित किये। इससे पूर्व मंत्री ने कलाकारों एवं अन्य गणमान्यों के साथ प्रदर्शित की गई पेंटिंग को भी देखा तथा उन्होंने कलाकारों के साथ बातचीत कर उनकी उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अपने स्वागतीय अभिभाशण में जेकेसीसीए के निदेशक ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि यह संगठन 17 वर्श पुराना है जिसमें देश के विभिन्न भागों में कलाकारों के कार्यो को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया है। समारोह के अवसर पर राज्य एवं देश के प्रसिद्व कलाकार जिनमें एन.डी. जम्बाल, जंग एस. वर्मन, टी.एस. बत्रा, अनुराधा देवी, अमृत कौर, अशोक मेहरा, अर्चना शर्मा, असलम नकिशबंदी, दीपा सिंह, दिव्या शर्मा, हरबंस जॉली, गायत्री, जतिन्द्र कौर, हरसिमरत कौर, के.एस. गिल, पंडित केवल के. शर्मा तथा जम्मू के कला प्रेमी शामिल हैंे, भी उपस्थित थे।